Google Analytics —— Meta Pixel

दो राज्यों के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने दिया पार्टी से इस्तीफा…

NEWSDESK
1 Min Read

विधानसभा चुनावों के ऐलान के बाद से ही हरियाणा में कांग्रेस नेताओं के बीच उठा-पटक का दौर जारी है। इस उठापटक के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अशोक तंवर का कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि वे टिकटों के बंटवारे को लेकर नाराज चल रहे थे।

Share this Article