Google Analytics —— Meta Pixel

तो इस कारण अटल बिहारी वाजपेयी ने नहीं की थी शादी, इस महिला से करते थे प्रेम

NEWSDESK
1 Min Read

पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की गिनती देश के दिग्गज राजनेताओं के साथ ही एक बेहतरीन वक्ता और शानदार कवि रूप में होती है। सभी जानते हैं कि अटल बिहारी वाजपेयी ने कभी किसी से शादी नहीं की।

लेकिन उनके जीवन से जुड़ी एक बात के बारे में शायद ही आप जानते हो। वो बात ये है कि एक जमाने में वह एक महिला के प्यार में पड़ गए थे। वह महिला और वाजपयी दोनों एक दूसरे से विवाह करना चाहते थे, लेकिन ऐसा नहीं हो सकता।

एक किताब ‘अटल बिहारी वाजपेयी: ए मैन ऑफ आल सीजंस’ के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी राजकुमारी कौल नाम की एक महिला को बहुत ही पसंद करते थे।

वाजपेयी और राजकुमारी कौल आपस में विवाह भी करना चाहते थे, लेकिन कौल के परिजनों को ये रिश्ता मंजूर नहीं होने के कारण अटल बिहारी वाजपेयी का सपना पूरा नहीं हो सका। राजकुमारी कौल का विवाह होने के बाद अटल बिहारी वाजपेयी ने कभी विवाह नहीं किया।

Share this Article