Google Analytics —— Meta Pixel

कमजोरी हो या चक्कर आते हों, हाथ पैर या कमर का दर्द हो, ये चीज खाना शुरू कर दो…

NEWSDESK
2 Min Read

आज हम आपको कैलोरी से भरपूर एक ऐसे हेल्दी फूड के बारे में बताने जा रहे हैं, जो लगभग सभी घरों में आसानी से मिल जाता है, हम बात कर रहे हैं मखाने की, मखाने में बहुत से पोषक तत्व और औषधीय गुण होते हैं, जो सेहत के लिए किसी वरदान से कम नही है, तो आज हम आपको मखाने खाने के सही तरीके और उससे होने वाले फायदों के बारे में बताने वाले हैं।
मखाने का सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिलती है, मखाने में कैलोरी अधिक और फैट काफी कम होता है जिससे पेट भरा भरा महसूस होता है, इसके लिए मखाने को स्नैक्स के रूप में सेवन किया जा सकता है।
यह पाचन को भी ठीक रखता है, मखाने में फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है, इसके मखाने को भूनकर इसमें थोड़ा सा काला नमक मिलाकर सेवन करें। यह शरीर को मजबूत और ताकतवर बनाता है, इसके लिए 250 मिली दूध में एक मुट्ठी मखाने डालकर दूध को उबाल लें, फिर मिठास के लिए इसमें थोड़ी सी मिश्री मिला लें और नाश्ते में इसका सेवन करें, इससे कमजोरी दूर होती है और शरीर मजबूत बनता है साथ ही चक्कर आने की समस्या दूर हो जाती है।
कैल्शियम से भरपूर होने के कारण मखाना हाथ पैर का दर्द और हड्डियों की कमजोरी भी दूर करता है, इसके लिए मखाने को आप किसी रूप में अपनी डाईट में शामिल कर सकते हैं।

Share this Article