Google Analytics —— Meta Pixel

गंभीर ने पाकिस्तान प्रधानमंत्री इमरान खान पर ली चुटकी…

NEWSDESK
1 Min Read

 भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने शनिवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान पर संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में दिए गए उनके भाषण पर चुटकी ली और उसकी तुलना भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण से की। गंभीर ने ट्वीट किया, “हर देश को 15 मिनट का समय दिया गया था। इसमें कोई क्या करता है, यह उसका चरित्र और बौद्धिकता बताता है। नरेद्र मोदी ने जहां शांति और विकास की बात की वहीं पाकिस्तानी सेना की कठपुतली ने न्यूक्लियर वॉर की धमकी दी। यह वही शख्स है, जिसने कश्मीर में शांति को बढ़ावा देने की बात कही थी।”

Share this Article