Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ – 28 से 30 सितम्बर तक लोग रिकार्ड करा सकेंगे अपनी बात : लोकवाणी में इस बार ‘स्वास्थ्य एवं मातृशक्ति‘ पर होगी बात…

NEWSDESK
1 Min Read

मुख्यमंत्री की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की तीसरी कड़ी का प्रसारण आगामी 13 अक्टूबर को होगा। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों तथा एफ.एम. चैनलों से सुबह 10.30 से 10.55 बजे तक होगा।

    उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने समाज के हर वर्ग की भावनाओं, सवालों और सुझावों से अवगत होने तथा अपने विचार साझा करने के लिए लोकवाणी रेडियोवार्ता प्रारंभ की है। लोकवाणी में इस बार का विषय ‘स्वास्थ्य एवं मातृशक्ति‘ रखा गया है। इस संबंध में कोई भी व्यक्ति आकाशवाणी रायपुर के दूरभाष नम्बर 0771-2430501, 2430502, 2430503 पर आगामी 28, 29 एवं 30 सितम्बर को अपरान्ह 3 से 4 बजे के बीच फोन करके अपने सवाल रिकार्ड करा सकते हैं।

Share this Article