Google Analytics —— Meta Pixel

रस्सी पर करतब दिखाने वाली लड़की ने रस्सी पर रचाई शादी

NEWSDESK
1 Min Read

जर्मनी की एक टाइटरोप वाकर (हवा में रस्सी पर चलकर करतब दिखाने वाली महिला) इन दिनों अपनी शादी की खास तस्वीरों को लेकर बेहद सुर्खियों में है। एन्ना ट्रेबर नाम युवती पेशे से हाई वायर आर्टिस्ट हैं। वह चाहती थी कि ऊंचाई पर बंधी पर ही उसकी शादी हो।

एन्ना ने पिता जोहान ट्रेबर ने उसकी यह ख्वाहिश पूरी की। शादी की तस्वीरें CCTV ने अपने फेसबुक अकाउंट से ये तस्वीरें पोस्ट की हैं।

जोहान ट्रेबर रस्सी पर बाइक चलाकर बेहद खास अंदाज में एन्ना और उसके दूल्हे को बीच हवा में लेकर जाते हैं। और बीच में हवा में रस्सी पर एन्ना अपने मंगेतर के साथ विवाह के बंधन में बंधती है।

एन्ना ने इंग्लिश 24 न्यूज से कहा- हर शादी एक टाइटरोप वाक है। हमारी शादी के लिए टाइटरोप वाक को एक सही शुरुआती बिंदु होना चाहिए, यह अच्छा संकेत है।

Share this Article