Google Analytics —— Meta Pixel

महाराष्ट्र में करोड़ों रुपए का कड़कनाथ घोटाला सामने आया, चार गिरफ्तार

NEWSDESK
2 Min Read

महाराष्ट्र के कई जिलों के किसानों से कड़कनाथ मुर्गे की प्रजाति के व्यापार के नाम पर करोड़ों रुपए ठगने (Kadaknath chicken scam)का मामला सामने आया है। इसके बाद ग्रामीणों ने धाेखाधड़ी का मामला दर्ज करवा दिया है। इसके बाद पुलिस ने कंपनी के चार अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। आपको बताते जाए कि कड़कनाथ मुर्गे की यह प्रजाति मध्य भारत के कुछ हिस्सों में खासतौर पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में खासी लोकप्रिय है। इसके पोषण और चिकित्सकीय मूल्यों की वजह से जाना जाता है। इस प्रजाति का एक किलो चिकन 900 रुपए तक का बिकता है।
किसानों ने आरोप लगाया कि महारायत एग्रो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने कड़कनाथ प्रजाति के चूजों की संख्या बढ़ाने और बाद में मुर्गों को खरीदने के कारोबार के नाम पर करोड़ों रुपए निवेश करवा दिया। रायत एग्रो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का मुख्यालय सांगली में है।

पुणे के दत्तावाड़ी थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक ने बताया कि अभी तक कंपनी के खिलाफ सांगली, सतारा, पुणे, पालघर, नासिक,कोल्हापुर और औरंगाबाद में धोखाधडी का मामला दर्ज हो गया हैं। पुलिस अभी इस मामले में घोटाले की रकम का पता लगाने में जुटी है।

पुलिस ने सुधीर, संदीप मोहिते और जगदाले को गिरफ्तार किया है, वहीं कंपनी के पुणे स्थित दफ्तर में अकाउंटेंट माने को पुणे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक संगठन ने दावा किया कि किसानों को करीब 550 करोड़ रुपए की चपत लगाई गई है। उन्होंने इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से जांच कराने की मांग की है।

Share this Article