Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ : दसवीं एवं बारहवीं के टॉप टेन विद्यार्थियों का सम्मान समारोह 13 सितम्बर को

NEWSDESK
1 Min Read

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा आयोजित हाईस्कूल, हायर सेकण्डरी, हायर सकेण्डरी व्यावसायिक परीक्षा वर्ष-2017 एवं वर्ष-2018 के प्रावीण्य सूची (टॉप टेन) के छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन राशि एवं लैपटॉप वितरण कार्यक्रम का आयोजन 13 सितम्बर को होगा।
        छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव ने बताया है कि सम्मान समारोह का आयोजन मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य में मुख्यमंत्री निवास में सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री शैलेश पांडे विधायक बिलासपुर, श्री चन्द्रदेव प्रसाद राय विधायक बिलाईगढ़, सुश्री शुकन्तला साहू विधायक कसडोल, श्री विकास उपाध्याय रायपुर नगर (पश्चिम) एवं डॉ. लक्ष्मी ध्रुव विधायक सिहावा होंगे।

Share this Article