Google Analytics —— Meta Pixel

जेएनयू छात्रसंघ चुनाव: लेफ्ट यूनिटी की बढ़त के संकेत, 17 को घोषित होंगे नतीजे

NEWSDESK
1 Min Read

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अब तक की मतगणना में सेंट्रल पैनल की चारों सीटों पर लेफ्ट यूनिटी को बढ़त मिलती दिख रही है। वहीं, एबीवीपी दूसरे नंबर पर चल रही है। हाईकोर्ट द्वारा चुनाव परिणाम जारी करने पर रोक लगाने के कारण आधिकारिक घोषणा 17 सितंबर को होगी। मतगणना में रविवार शाम तक सेंट्रल पैनल के तहत अध्यक्ष पद के पांच प्रत्याशियों में से लेफ्ट यूनिटी की आईशी घोष का वोट प्रतिशत सबसे अधिक है। एबीवीपी दूसरे व बसपा प्रत्याशी तीसरे स्थान पर है। मतगणना के आखिरी चरण तक यही रुझान रहा तो आईशी छात्रसंघ की नई अध्यक्ष बन सकती हैं। वहीं, उपाध्यक्ष, महासचिव व सचिव पद पर भी लेफ्ट यूनिटी के प्रत्याशी सबसे आगे चल रहे हैं।

Share this Article