चंद्रयान के मुद्दे पर पूरा देश इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दे रहा है। ऐसे में छोटी-छोटी चीजों पर बड़ी-बड़ी आकृतियां उभारने के मामले में विशेषज्ञ अमन सिंह गुलाटी ने अपने ही तरीके से इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी है। उन्होंने एक बादाम के ऊपर चंद्रयान की तस्वीर उतार दी है। उन्होंने कहा है कि वे इसके माध्यम से इसरो और पूरे देश को बधाई देना चाहते हैं। अमन सिंह गुलाटी यूपी के लखीमपुर खीरी के रहने वाले हैं। वे देश के इकलौते बादाम कलाकार हैं जो बादाम के छोटे से आकार पर अलग-अलग आकृतियां उकेरते रहते हैं। उन्होंने ऐसा कर सात बार विश्व रिकार्ड बनाया है। उन्होंने अनेकों अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार भी जीते हैं।
आधे इंच के बादाम पर उतरा चंद्रयान, विश्व रिकॉर्डधारी ने अनोखे तरह से दी इसरो को बधाई

You Might Also Like
NEWSDESK