Google Analytics —— Meta Pixel

यहां अपनी खुशी से पुरुष को करनी पड़ती है 2 शादियां , पत्नी भी नहीं करती मना

NEWSDESK
2 Min Read

दुनिया के हर देश मे अलग अलग तरह की परंपराए निभाई जाती है, ऐसे में कुछ परंपराएं ऐसी भी हैं जिनके बारें में सुनकर आप अचंभित रह सकते है। इस पोस्ट में हम आपको एक ऐसे ही गाँव की परम्परा के बारे में बताने जा रहे हैं, जहाँ हर आदमी को दो शादियां करनी पड़ती हैं। यह बिल्कुल सच हैं लेकिन यहाँ उनकी मजबूरी होती है जो बहुत हैरान करने वाली है।

हम बात कर रहे हैं राजस्थान के बाड़मेर जिले की, जहाँ के एक छोटे से गाँव देरासर में एक पुरूष को दो शादियां करनी पड़ती हैं। ऐसा कहा जाता है इस गांव में 70 मुस्लिम परिवार रहते हैं, जहां इस छोटी सी आबादी वाले गांव में एक अजब ही तरह की परंपरा है। यहां कि परंपरा के अनुसार हर लड़के को दो शादी करनी पड़ती है, बताया जाता है इस गांव में पहली शादी से किसी को भी संतान नहीं होती है।

इसी कारण सभी को दो शादी करनी पड़ती है और ये प्रथा कई सालों से चली आ रही है। जानकारी के लिए बता दें कि गाँव के लोग कहते हैं कि, उन्हें दूसरी पत्नी से ही संतान सुख मिलता है। वहीं अपने पति की दूसरी शादी से पहली पत्नी को कोई आपत्ति नहीं होती है, यह तीनो साथ मिलकर रहते हैं।

Share this Article