Google Analytics —— Meta Pixel

हाईकोर्ट ने खारिज की हनीप्रीत की जमानत याचिका

NEWSDESK
1 Min Read

डेरा सच्चा सौदा गुरमीत राम रहीम की करीबी हनीप्रीत उर्फ प्रियंका तनेजा की जमानत याचिका बुधवार को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने खारिज कर दी।

हनीप्रीत ने जमानत याचिका में कहा कि वो एक महिला है और 25 अगस्त 2017 को पंचकूला में जब हिंसा हो रही थी, तब वह डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के साथ थी।

डेरा प्रमुख को सजा होने के बाद वो पंचकूला से सीधा सुनारिया जेल, रोहतक चली गई थी। ऐसे में उसका हिंसा भड़काने में कोई रोल नहीं है। इस मामले में उसका नाम भी एफआईआर में बाद में डाला गया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया, बल्कि वह खुद तीन अक्टूबर 2017 को सरेंडर करने के लिए आ गई थी।

Share this Article