Google Analytics —— Meta Pixel

अर्थी पर लेटी महिला हुई ज़िंदा खाया खाना और फिर…

NEWSDESK
2 Min Read

यहां एक महिला अर्थी से उठ कर जिंदा हुई और परिवार के साथ मिलकर खाना भी खाया लेकिन फिर कुछ देर बार दुनिया छोड़ गई। दोस्तों यह सुनने में तो थोड़ा अजीब जरूर लग रहा है लेकिन ऐसा हुआ है। चलिए जानते है पूरा मामला।
दरअसल 95 साल की हीराबाई प्रजापति को बुधवार की सुबह को मृत पाया। उनकी मौत की खबर सुनक परिवार के साथ पड़ोसी भी दुखी हुऐ और उनकी अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे। यह तक कि उनके पार्थिव शरीर को अर्थी पर भी रख दिया गया था। तभी कुछ ऐसा हुआ कि सब हैरान रह गए। दरअसल अचानक इस बीच मृत शरीर में कुछ हरकत हुई और उनकी सांसे चलने लगी। सभी देखकर हैरान रह गए कि एकदम से महिला की आंखें खुलीं और वो उठ कर बैठ गई। इस बीच हीराबाई ने अपने हाथ हिलाए जिससे लोगो को यकीन हो गया कि उन्हें कुछ नहीं हुआ है। इसके बाद इस महिला ने परिवार के साथ बैठकर खाना खाया। लेकिन खाना खाने के कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और फिर जीवित होने के करीब ढाई घण्टे बाद वह दुनिया को छोड़ कर चली गयी। सभी को फिर से हैरानी हुई और ये देखकर परिजनों को लगा कि शायद हीराबाई फिर से जीवित हो जाएंगी। लेकिन घण्टो कोई हरकत ना हिने की वजह से दोपहर बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया।

Share this Article