Google Analytics —— Meta Pixel

पति को फंसाने प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची थी ये खौफनाक साजिश, खुद फंसी…

NEWSDESK
1 Min Read

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के राजनांदगांव (Rajnandgaon) में एक महिला अपनी ही साजिश का शिकार हो गई. प्रेमी के साथ मिलकर रची गई इस साजिश में वो खुद फंस गई. इस साजिश में महिला के प्रेमी (Lover) का एक दोस्त भी शामिल था. पुलिस (Police) ने तीनों को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है. आरोपी महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति को नक्सली साबित करने की साजिश रच रखी थी, लेकिन वो अपने मंसूबे में कामयाब हो पाती, इससे पहले पुलिस ने उसके साथियों के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म भी ​कबूल कर लिया है.

राजनांदगांव पुलिस (Rajnandgaon Police) से मिली जानकारी के मुताबिक मामला डोंगरगांव (Dongargaon) के कविराजटोला गांव का है. कविराजटोला निवासी पवन ज्ञानचंदानी का अपनी पत्नी निर्मला ज्ञानचंदानी से पिछले कई दिनों से ​विवाद चल रहा था. इसके चलते दोनों अलग अलग रहते हैं. महिला निर्मला अपने प्रेमी इमानवेल (30) के साथ पेंड्री स्थित अटल आवास में रहती थी. पति से बदला लेने के लिए उसने प्रेमी के साथ मिलकर साजिश रची.

Share this Article