Google Analytics —— Meta Pixel

ऋषि-नीतू की शादी में रेखा ने निभाई थी 1 खास रस्म, एक बार फिर वायरल हुईं तस्वीरें

NEWSDESK
3 Min Read

70 दश्क की मशहूर जोड़ी ऋषि कपूर और नीतू सिंह ने अपनी बेहतरीन केमिस्ट्री से लाखों लोगों का दिल जीता। फिल्मी सफर के दौरान ही दोनों के बीच दोस्ती हुई फिर यही दोस्ती प्यार में बदल गईं। नीतू महज 21 साल की थी जब ऋषि कपूर ने उन्हें प्रपोज किया वो भी अपनी बहन की अंगूठी के साथ। करीब 5 साल डेट करने के बाद 1980 में ऋषि कपूर और नीतू सिंह शादी के बंधन में बंध गए। शादी के 39 साल बाद भी दोनों एक-दूसरे का सहारा बने रहे।

इन दिनों दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में नीतू कपूर शरमाती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान नीतू के साथ उनकी खास दोस्त रेखा और बबीता कपूर भी दिखाई दे रही है। बबीता कपूर के पास ही करिश्मा कपूर भी बैठी हुई हैं। करिश्मा कपूर अपनी बचपन की तस्वीर में काफी क्यूट लग रही हैं। तस्वीरों में सोनाली बेंद्रे के पति और फिल्ममेकर गोल्डी बहल भी है।

नीतू सिंह की शादी में रेखा ने खास रस्में निभाई। रेखा दुल्हन की तरह सजी थी। उन्होंने साड़ी के साथ हैवी ज्वैलरी कैरी की। वैसे भी रेखा की साड़ियां तो हमेशा ही लाइमलाइट ले जाती हैं। विदाई के दौरान उन्होंने नीतू को रस्में सिखाईं। चूड़ा सेरेमनी में भी रेखा नीतू के साथ बैठी दिखाई दे रही है।

नीतू सिंह और ऋषि कपूर के रिश्ते की शुूरूआत भी अनबन से हुईं। एक इंटरव्यू में नीतू ने ऋषि कपूर के बारे में बताया था कि ‘ऋषि से मेरी पहली मुलाकात बहुत खराब थी। ऋषि को हर बात पर चिढ़ाने की आदत थी। इस वजह से वो सेट पर कभी मेरे बालों, कभी कपड़ों और कभी मेकअप को लेकर कमेंट करते रहते थे।’

बता दें कि इन दिनों ऋषि कपूर विदेश में है। वह वहां अपनी बीमारी का इलाज करवा रहे हैं हालांकि उन्हें कौन-सी बीमारी है इसके बारे में उन्होंने कभी खुलकर बात नहीं की। नीतू कपूर भी ऋषि कपूर के साथ विदेश में ही है। कई स्टार्स ऋषि कपूर को मिलने विदेश जाते हैं।

Share this Article