Google Analytics —— Meta Pixel

Video: युवक ने पकड़ी मछली, तभी वहां आ गया विशालकाय मगरमच्छ, जानें क्या हुआ

NEWSDESK
1 Min Read

जरा कल्पना कीजिए कि आप कहीं समंदर के किनारे जाल डालकर या कांटा डालकर मछली पकड़ने का प्रयास कर रहे हों, और जैसे ही मछली आपके जाल में फंसकर आप तक पहुंचने वाली हो, तभी वहां मगरमच्छ आ जाए… आपका क्या हाल होगा। आप घबराकर कांपने लगेंगे। कांटा, जाल, मछली छोड़कर आप दूर भागने लगेंगे। ऐसा ही नजारा ऑस्ट्रेलिया के ककाडु नेशनल पार्क में देखने को मिला। यहां एक मगरमच्छ एक महिला द्वारा पकड़ी गई मछली को खा गया।

ककाडु नेशनल पार्क में स्थित काहिल्स क्रॉसिंग का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। ये वीडियो Tourism Top End ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट किया है। पोस्ट किए जाने के बाद से इसे 12000 बार शेयर किया जा चुका है। इस पर 7000 से ज्यादा कमेंट आ चुके हैं। इस वडियो को 11 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि दो युवक मछली पकड़ते हैं, मछली उनके कांटे में फंसी होती है, तभी एक भूखा मगरमच्छ आ जाता है, वह फौरन उस मछली को अपना निवाला बना लेता है। मगरमच्छ पास आता देख दोनों युवक दूर भाग जाते हैं।

Share this Article