Google Analytics —— Meta Pixel

कुम्हार ने बनाया बिना बिजली से चलने वाला फ्रिज

NEWSDESK
1 Min Read

क्या आपने कभी मिट्टी का फ्रिज देखा है नहीं ना, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने मिट्टी का फ्रिज बनाया है । बताया जा रहा है कि ये शख्स गुजरात का रहने वाला है । इस शख्स का नाम मनसुखभाई प्रजा​पति है जिसने कक्षा दसवीं भी पास नहीं की है । लेकिन इसने गरीबों की परेशानी को कम कर दिया है । उनकी सबसे बड़ी खोज —चिकनी मिट्टी से तैयार किया गया कम लागत वाला फ्रिज है । उन्होंने इसे ‘मिट्टीकूल’ नाम दिया है ।

बता दें कि, मनसुखभाई पारंपरिक कुम्हारों के परिवार में पैदा हुए हैं । बदलते समय के साथ लोगों की मिट्टी के बर्तनों में दिलचस्पी की कमी के कारण उनके पारिवारिक व्यवसाय में भी कमी आने लगी । उन्होंने कुछ समय तक चाय बेचने का काम भी किया लेकिन वह फिर से मिट्टी के बर्तन बनाने लगे । इस तरह ‘मिट्टीकूल’ का जन्म हुआ और आज मनसुखभाई की कंपनी रेफ्रीजिरेटर, कुकर, फ़िल्टर आदि का भी निर्माण करती है । इस फ्रिज की कीमत करीब 3000 रूपए है ।

Share this Article