Google Analytics —— Meta Pixel

दुनिये के सबसे सुरक्षित शहरों की लिस्ट में सिर्फ भारत के दो शहर शामिल है, जानिये कौन है टॉप पर कहां है हम !

NEWSDESK
3 Min Read

जब कभी हम यात्रा करते है तो ये जरूर सोचते है की जिस जगह हम जा ररहे है वो सुरक्षित है भी या नहीं। आज हम आप के लिए एक रिपोर्ट लाये है जिसमे आपको ये जानकारी मिलेगी कि दुनिया के कौन से शहर सबसे ज्यादा सुरक्षित शहर कौन कौन से है।

इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट द्वारा पेश सेफ सिटीज़ इंडेक्स 2019 के अनुसार, टोक्यो, सिंगापुर, ओसाका और एम्स्टर्डम दुनिया के सबसे सुरक्षित शहरों की सूची में सबसे ऊपर है।

इस रिपोर्ट में स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे के अलावा डिजिटल सुरक्षा और व्यक्तिगत सुरक्षा जैसे 57 संकेतकों के आधार पर 60 शहरों को रैंक किया गया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि मुंबई और दिल्ली केवल दो भारतीय शहर हैं जिन्होंने सूची में जगह बनाई है।

टोक्यो और सिंगापुर पहले और दूसरे स्थान पर हैं, क्रमशः ओसाका और एम्स्टर्डम तीसरे और चार नंबर पर हैं। पांचवें स्थान पर सिडनी है जबकि टोरंटो छठे स्थान पर है। वाशिंगटन डीसी सातवें स्थान पर है जबकि आठवें स्थान के लिए कोपेनहेगन और सियोल के बीच एक टाई है।

इस लिस्ट में लंदन को 14 वां जबकि न्यूयॉर्क 15वें स्थान पर जगह मिली है। लॉस एंजिल्स ने 17 वां स्थान और पेरिस 23 वें स्थान पर ले लिया, जबकि दुबई 28 वें स्थान पर है, बीजिंग 31 वें और शंघाई 32 वें स्थान पर है, कुआलालंपुर ने 35 वां स्थान हासिल किया और इस्तांबुल और मास्को 36 और 37 वें स्थान पर हैं।

इस सब के बाद, भारत आता है, सूची में केवल दो भारतीय शहर 45 पर मुंबई और 52 पर नई दिल्ली हैं। पाकिस्तान के बड़े शहर ढाका और कराची क्रमशः 56 और 57 पर हैं, जबकि लागोस सूची में अंतिम स्थान पर हैं।

सुरक्षा के बड़े मानकों को तवज्जो देते हुए इस रिपोर्ट में कहा गया है कि इसका एक प्रमुख तत्व शहरों में अपने निवासियों, व्यवसायों और आगंतुकों को सुरक्षा प्रदान करने की क्षमता होगी।

सेफ सिटीज़ इंडेक्स 2019 ने चार श्रेणियों पर भी विचार किया – डिजिटल सुरक्षा, स्वास्थ्य सुरक्षा, अवसंरचना सुरक्षा और व्यक्तिगत सुरक्षा। व्यक्तिगत सुरक्षा के तहत, कोपेनहेगन, हांगकांग, टोक्यो और वेलिंगटन के बाद सिंगापुर ने पहले स्थान पर कब्जा कर लिया।

Share this Article