Google Analytics —— Meta Pixel

VIDEO : फैन ने प्रियंका चोपड़ा के साथ की शर्मनाक हरकत, डस्टबिन में फेंक दी…’

NEWSDESK
2 Min Read

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी तेजी के साथ वायरल हो रहा है, जिसे देखकर प्रियंका चोपड़ा जोनस और उनके चाहने वालों को भी गुस्सा आ जाएगा. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जो भारत में पीएम मोदी के स्वच्छ भारत अभियान का अहम हिस्सा हैं, उनके साथ अमेरिका में जो हो रहा है, वह काफी चौंकाने वाला नजर आ रहा है. एक तरफ प्रियंका चोपड़ा जहां अमेरिकन फैंस को भारतीय फैंस से ज्यादा सभ्य बताती हैं, तो वहीं दूसरी ओर एक अमेरिकन गर्ल एक वीडियो में प्रियंका की इज्जत की धज्जियां उड़ा रही हैं.

अमेरिकन फैन ने शेयर किया वीडियो…

सोशल मीडिया पर इन दिनों जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे लॉस एंलेसिस में रहने वाली मिस धालीवाल (Miss Dhaliwal) नाम की लड़की द्वारा अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है, जिसमें वह एक मैगजीन को कचरे के डिब्बे में डाल रही हैं. आपको जानकारी के लिए बता दें, इस मैगजीन के कवर पर प्रियंका चोपड़ा की तस्वीर लगी हुई है. यह वही मैगजीन है जिसके फोटोशूट के दौरान दिए इंटरव्यू में प्रियंका द्वारा इंडियन फैंस को पोजेसिव बताते हुए अमेरिकन फैंस की तारीफ की गई थी.

बता दें अमेरिकन लड़की, प्रियंका की कवर मैगजीन के साथ क्या कर रही है ये आपके सामने ही है. वैसे इस लड़की ने ऐसा क्यों किया ? ये तो नहीं पता, हालांकि हां इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा इस लड़की के क्लास लगा दी गई है. लोग एक्ट्रेस के समर्थन में उतर आए हैं.

Share this Article