Google Analytics —— Meta Pixel

कांग्रेस : 70 साल के सबसे खराब दौर से गुजर रही अर्थव्यवस्था…

NEWSDESK
1 Min Read

कांग्रेस एकबार फिर देश की आर्थिक हालात को लेकर केंद्र सरकार पर हमला किया है। देश की आर्थिक स्थिति को गंभीर बताते हुए कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी से वित्त मंत्री निर्माला सीतरमण को हटाने की मांग की है।

देश की अर्थव्यस्था पर वित्त मंत्री की प्रेस कांफ्रेंस के बाद कांग्रेस नेता संजय झा ने कहा है कि भारत को नए वित्त मंत्री की सख्त जरूरत है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि देश की अर्थव्यस्था पिछले 70 वर्षों में सबसे खराब दौर से गुजर रही है।

कांग्रेस ने वित्त मंत्री सीतारमण के भारतीय अर्थव्यस्था को संभालने को लेकर सवाल उठाए हैं और कहा है कि देश को एक नए वित्त मंत्री की आवश्यकता है। 

संजय झा ने ट्वीट करके कहा है कि “भारत को एक नए वित्त मंत्री की सख्त आवश्यकता है। यह सम्माननीय महिला कहती हैं कि भारत की जीडीपी का विकास दर अमेरिका और चीन से भी ज्यादा है। लेकिन, मैडम, अमेरिका 21 ट्रिलियन डॉलर और चीन 14.8 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था है। क्या आपको ये भी पता है कि ‘बेस लेवल’ का मतलब क्या होता है? हमारी अर्थव्यवस्था 2.8 ट्रिलियन डॉलर की है।”

Share this Article