Google Analytics —— Meta Pixel

बेटी पैदा होने पर शौहर ने दिए तीन तलाक़…

NEWSDESK
1 Min Read

पति ने अपनी पत्नी को सिर्फ इसलिए तीन तलाक दे डाला क्योंकि उसे बेटी हुई थी। पीड़ित महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने तत्काल तीन तलाक के मामले में आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

अयोध्या की हैदरगंज तहसील के जाना बाजार में रहने वाली जाफरिन अंजुम ने हाल ही में एक बेटी को जन्म दिया था। इससे नाराज पति ने 18 अगस्त को उसे तीन तलाक दे दिया। महिला का आरोप है कि उसके पति द्वारा शादी के बाद से ही उसे दहेज लाने के लिए भी प्रताड़ित किया जाता रहा है।

पीड़िता की मानें तो शादी होने के पहले महीने से ही पति द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा था। मैंने बेटी को जन्म दिया तो पति ने तीन तलाक दे दिया। मुझे अब न्याय चाहिए।

Share this Article