Google Analytics —— Meta Pixel

विश्व में क्षेत्रफल के हिसाब से 10 बड़े देश, इस रिपोर्ट में जानते है इनके बारे में

NEWSDESK
3 Min Read

इस पूरे विश्व में 195 से भी अधिक देश है जिसमें कुछ बहुत ही छोटे है तो कुछ बहुत ही बड़े देश है।आज इस रिपोर्ट में हम आपको विश्व के 10 सबसे बड़े देशों के बारे में बताने वाले है जो कि क्षेत्रफल की द्दष्टि से विश्व के सबसे बड़े देशों में गिने जाते है।

01—रूस—विश्व के सबसे बड़े देशों की सूची में पहला नंबर रूस का है। रूस की राजधानी मॉस्को है।रूस का कुल क्षेत्रफल 1,70,98,242 वर्ग किमी है।रूस देश यूरोप और उत्तरी एशिया में बसा हुआ है।

02—कनाड़ा—रूस के बाद दूसरे नंबर पर आता है कनाडा देश जो कि उत्तरी अमेरिका में स्थित है।इसका कुल क्षेत्रफल 99,84,670 वर्ग किमी है।कनाड़ा की राजधानी ओटावा है और यहां की मुख्य भाषा अग्रेजी और फ्रेंच है।

03—चीन एशिया महाद्विप के पूर्व स्थित देश है।चीन देश का चेत्रफल 95,96,961 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।चीन की राजधानी बीजिंग है और इस की मुख्य भाषा चाइनीज है।चीन विश्व में जनसंख्या के हिसाब से नंबर 1 पर है।

04—अमेरिका—संयुक्त राज्य अमेरिका विश्व के सबसे बड़े देशों में चौथे स्थान पर है।अमेरिका का कुल क्षेत्रफल 98,26,675 वर्ग​ किमी है। संयुक्त राज्य अमेरिका उत्तरी अमेरिकी महाद्वीप में स्थित है।इसकी राजधानी वाशिंगटन डी.सी. है।

05—ब्राजील—ब्राजील साउथ अमेरिका में बसा हुआ एक देश है और इसका क्षेत्रफल 85,74,877 किमी है।इस की राजधानी ब्रासीलिया है।इसकी मुख्य भाषा पुर्तगाली है।

06—आॅस्ट्रेलिया—इस सूची में छठे पायदान पर आॅस्ट्रेलिया है।आॅस्ट्रेलिया का क्षेत्रफल 77,41,220 वर्ग किमी है। आॅस्ट्रेलिया विश्व का सबसे छोटा महाद्विप भी है। इसकी राजधानी केनबेरा है।इसकी राष्ट्रीय भाषा अग्रेजी है।

07—भारत—क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत विश्व का सातवां सबसे बड़ा देश है।भारत का क्षेत्रफल 32,87,363 वर्ग किमी है।यह दक्षिण एशिया महाद्विप में स्थित है।इसकी राजधानी नई दिल्ली और सबसे बड़ा नगर मुंबई है।यहां की मुख्य भाषा हिंदी और अग्रेजी है।

08—अर्जेंटीना—दुनिया के 10 बड़े देशों की सूची में आठवें नंबर पर अर्जेंटीन है।इसका कुल क्षेत्रफल 27,80,400 वर्ग किमी है।अर्जेंटीना दक्षिणी अमेरिका में स्थित है।इसकी राजधानी ब्यूनस आयर्स सिटी है।इसकी मुख्य भाषा स्पेनिश है।

09—कजाखिस्तान—कजाखिस्तान देश का कुल क्षेत्रफल 27,24,900 वर्ग किमी है।यह देश यूरेशिया में स्थित है जो कि एशिया महाद्विप के अंतर्गत आता है विश्व का नौवां सबसे बड़ा देश है।कजाखिस्तान की राजधानी अस्ताना है।यहां की मुख्य भाषा कजाख और रूसी है।

10—अल्जीरिया—संसार में क्षेत्रफल के हिसाब से अल्जीरिया देश 10 वें नंबर पर आता है।अल्जीरिया का क्षेत्रफल 83,81,741 वर्ग किमी है।इसकी राजधानी अल्जीयर्स है।अल्जीरिया की मुख्य भाषा अरबी है।

Share this Article