Google Analytics —— Meta Pixel

सरकार लड़कियों को दे रही है 30000 रुपए, जानिए इस शानदार योजना के बारे में

NEWSDESK
3 Min Read

आज भारत में कुछ जगह लड़कियों की सुरक्षा करना एक समस्या बन गया है। दिल्ली सरकार ने इन समस्याओं को देखते हुए लड़कियों की सुरक्षा और लड़कियों के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने, महिला लिंगानुपात ठीक करने और लड़कियों को आगे बढ़ाने के लिए देलही लडली योजना 2019 की शुरुआत की है।

इस योजना के द्वारा सरकार परिवार के सदस्य की 2 बोटियों को 30000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। इस योजना में राशि कुछ चरणों में लड़की के खाते में जमा की जायेगी और इस राशि को लड़की 18 साल की होने पर उसे जरूरत के आधार पर निकाल सकेंगी। ये योजना दिल्ली में निवास कर रहे उन लोगों के परिवार की बेटियों के लिए है जो आर्थिक रूप से गरीब हैं और उनकी सालाना आय 1 लाख से कम है और साथ ही साथ लड़की जिस स्कूल कॉलेज में पड़ेगी वो सरकारी मान्यता प्राप्त होना चाहिए।

देलही लाडली योजना 2019 का लाभ लेने के लिए जरूरी प्रमाण पत्र-दिल्ली में 3 साल से रहने का कोई प्रमाण पत्र होना चाहिए। राशन कार्ड, बिजली बिल आदि होना चाहिए। लड़की के माता पिता का आय प्रमाण पत्र जिसकी सालाना आय 1 लाख तक होना चाहिए। लड़की का जन्म प्रमाण पत्र हो। लड़की के माता पिता का आधार कार्ड हो। देलही लाडली योजना 2019 के अंतरगर्त मिलने वाली धनराशी कुछ इस प्रकार है- बच्ची के अस्पताल में पैदा होने पर 11000 की राशि दी जाएगी। अगर बच्ची घर या अस्पताल के अलावा कही और पैदा होती है। तो 10000 रूपए की राशि दी जायेगी। कक्षा 1, 6, 9, 12 में प्रवेश लेने पर 5000 की राशि प्रदान की जाएगी।

हम आपको बता दें इस योजना का लाभ लेने के लिए 2 तरह से आवेदन कर सकते हैं। एक ऑनलाइन और दूसरा ऑफ़लाईन। सबसे पहले आपको wcddel.in वेबसाइट पर जाना है। इस साइट पर विजिट करते ही आपके सामने एक पेज खुलकर आ जायेगा। यहां आपसे इस फॉर्म में कुछ निजी जानकारी के बारे में पूछा जाएगा। जिसे आपको सही-सही भरना है।

फॉर्म भरने के बाद जानकारी को चेक कर लें क्योंकि अगर कोई भी जानकारी गलत होती है तो आपका फॉर्म तुरंत रिजेक्ट कर दिया जाएगा। फॉर्म में अपनी सही पूर्ण जानकारी भरने के बाद लास्ट में नीचे सबमिट पर क्लिक कर दें। आपका आवेदन हो चुका है। आपकी पात्रता की जाँच करने के बाद आपको इस योजना का लाभ प्रदान किया जायेगा।

Share this Article