Google Analytics —— Meta Pixel

यहाँ से दिखता है पूरा पाकिस्तान, जानिए 500 साल पुराने मेहरानगढ़ किले के बारे में

NEWSDESK
2 Min Read

दुनिया में भारत का इतिहास काफी प्राचीन रहा है। देश में आज भी एेसे किले, महल मौजूद है जो अपने इतिहास को संजोए हुए है। आज हम आपको महेंद्रगढ़ के किले के बारे में बताने जा रहे है। जहां के बारे में जानकर अाप भी मोहित हो जाएगे।

जोधपुर का मेहरानगढ़ किला 120 मीटर ऊंची एक पहाड़ी पर बना हुआ है। इस तरह से यह किला दिल्ली के कुतुब मीनार की ऊंचाई (73मीटर) से भी ऊंचा है। किले के परिसर में सती माता का मंदिर भी है। 1965 में भारत-पाक के युद्ध में सबसे पहले मेहरानगढ़ के किले को टारगेट किया गया था। लेकिन माना जाता है कि माता की कृपा से यहां किसी का बाल भी बांका नहीं हुआ।

जोधपुर शासक राव जोधा ने 12 मई 1459 को इस किले की नींव डाली और महाराज जसवंत सिंह (1638-78) ने इसे पूरा किया। यानि इस किले का इतिहास 500 साल पुराना है। इस किले के दीवारों की परिधि 10 किलोमीटर तक फैली है। इनकी ऊंचाई 20 फुट से 120 फुट तथा चौड़ाई 12 फुट से 70 फुट तक है। इसके परकोटे में दुर्गम रास्तों वाले सात आरक्षित दुर्ग बने हुए थे। घुमावदार सड़कों से जुड़े इस किले के चार द्वार हैं। किले के अंदर कई भव्य महल, अद्भुत नक्काशीदार दरवाजे, जालीदार खिड़कियां हैं। 

Share this Article