Google Analytics —— Meta Pixel

हैंडपंप के पानी से नहाने के कुछ घंटों बाद ही 4 लोग गंजे, जानिये क्या है पूरा मामला…

NEWSDESK
2 Min Read

या आपने कभी भी ये सुना है कि किसी हैंडपंप के पानी से नहाने के बाद किसी के बाल गायब हो गए हो नहीं ना, लेकिन आज हम आपको एक ऐसा ही मामला बताने जा रहे हैं। यहां एक परिवार के करीब चार लोगों के बाल इसलिए गायब हो गए क्योंकि वो सभी उसी हैंडपंप के पानी से नहाए थे और यह मामला हैं बिहार का ।

इससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। यहां इस हैंडपंप को प्रशासन ने सील कर दिया है। लदनियां के नाथपट्टी गांव में दोपहर के समय घर के बाहर लगे हैंडपंप के पानी से यहां एक ही परिवार के चार सदस्यों से स्नान किया और शाम होते-होते परिवार के सभी चारों सदस्य गंजे हो गए। हालांकि, बाल गिरने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।

प्रशासन ने जांच के लिए पानी का नमूना लेकर हैंडपंप को सील कर दिया है। यहां पीड़ितों ने बताया कि शनिवार को घर के सभी लोगो ने दोपहर के समय पास के चापाकल हैंडपंप के पानी से स्नान किया और इसके कुछ देर बाद ही सभी के बाल आपस में चिपक गये और छूने के बाद हाथों में आ गये। फिलहाल अभी तक इसका असली कारण पता नहीं चला है ।

Share this Article