Google Analytics —— Meta Pixel

जानें बड़ी वजह : शादी के बाद क्यों लेती महिलाएं गैर मर्दों में इंटरेस्ट

NEWSDESK
1 Min Read

किसी भी रिश्ते में प्यार और भरोसा होना बेहद ही जरूरी है। जिन रिश्तों में ये दोनों न हो तो रिश्ते जल्द ही टूट जाते हैं। कहते हैं कि किसी भी रिश्ते में दरार की वजह हमेशा से एक तीसरे आदमी की अहम भूमिका होती है। एक्सट्रा मैरिटल अफेयर अक्सर शादीशुदा जीवन को बर्बाद करके रख देता हैं। तो चलिए जानते हैं कि आखिर क्यों महिलाएं शादी के बाद भी गैर मर्दों में इंटरेस्ट लेती हैं।

रिसर्च से पता चला हैं कि महिलाओं में से 28 फीसदी महिलाओं के एक से ज्यादा अफेयर होने की मुख्य वजह है कि उन्हें भावनात्मक संतुष्टि नहीं मिल पाती। इस कारण वह अपने पति के अलावा दूसरे मर्दों में इंटरेस्ट लेने लगती हैं। जिसकी वजह से वह घर से बाहर गैर मर्दों से अफेयर रखती हैं।

कई बार व्यक्ति अपने जीवनसाथी को समय नहीं दे पाते है। इसलिए उनका पार्टनर खुद को अकेला महसूस करने लगता है। इसी कारण जब उसे कोई दूसरा व्यक्ति समय देने लगता है तो वह उसकी ओर आकर्षित होने लगता है। इसी कारण दोनों के बीच अवैध प्रेम सम्बन्ध बनते हैं।

Share this Article