Google Analytics —— Meta Pixel

हाथी ने लोगों से भरी बस को खाई में गिरने से बचाया?

NEWSDESK
1 Min Read

उत्तराखंड में एक हाथी ने लोगों से भरी एक बस को खाई में गिरने से बचाया है. तस्वीर देखने में लग रहा है कि एक हाथी झाड़ियों में फंसी हुई एक बस को सामने की तरफ से धक्का देकर निकालने की कोशिश कर रहा है.

यह तस्वीर लगभग 12 साल पुरानी है और बांग्लादेश के बरिसल शहर की है. बस के खाई में गिरने वाली बात भी मनगढंत है.

फोटो को सिर्फ एक रिवर्स सर्च करने पर इसकी सच्चाई सामने आ गई. यह तस्वीर बांग्लादेश में साल 2007 में आए साइक्लोन के बाद की है ये तस्वीर बांग्लादेश के बरिसल शहर की है, जहां पर साइक्लोन से हुई तबाही में ये बस रास्ते में फंस गई थी. बस को हटाकर रास्ता साफ करने के लिए इस हाथी की मदद ली गई थी.  इस साइक्लोन में बांग्लादेश में हजारों लोगों ने अपनी जान गंवाई थी.

Share this Article