Google Analytics —— Meta Pixel

यूसुफ पठान और इरफ़ान पठान बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए खुद कर रहे हैं ये काम…

NEWSDESK
1 Min Read

गुजरात के वडोदरा में लगातार दो दिनों से बारिश हो रही है और वहां बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। बाढ़़ की वजह से लोगों को अपनी बेसिक जरूरत की चीजों के लिए भी संघर्ष करना पड़ा रहा है। ऐसे में उन पीड़ितों के लिए भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान और यूसुफ पठान मसीहा बनकर सामने आए हैं।

पठान बंधू और उनकी टीम वडोदरा में बाढ़ से पीड़ित लोगों को खाना और बेसिक जरूरतों की चीजें दे रहे हैं। इस दौरान युसूफ पठान पीड़ितों के लिए खाने की व्यवस्था करते नजर आए। 36 वर्ष का ये ऑलराउंडर कुछ लोगों के खाना देते भी नजर आए।

वो जरूरतमंद लोगों को खाना देने में मदद करते दिखे। इरफान पठान भी लोगों की मदद कर रहे हैं। उनके एक फैन ने उन्हें ट्वीट करके मदद देने को कहा।

Share this Article