Google Analytics —— Meta Pixel

इंसानियत हुई शर्मसार, 90 साल की बीमार बुजुर्ग महिला के साथ युवक ने किया रेप

NEWSDESK
2 Min Read

राजस्थान में हैवानियत की ऐसी घटना सामने आई है जिसे सुनकर मानवता और इंसानियत से भरोसा उठ जाता है। भरतपुर में एक 90 वर्षीय वृद्धा से 25 वर्षीय युवक ने दरिंदगी की। बुजुर्ग महिला को असपताल में भर्ती करवाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार जिले के बयाना क्षेत्र की है जहां दलबीर गुर्जर नाम के युवक ने बीती रात बुजुर्ग महिला के घर में घुस गया। और वृद्धा से हैवानियत की। दुष्कर्म के बाद युवक भाग गया। बेटे के घर आने पर मामले की जानकारी हुई। महिला को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

बेटे ने बताया कि वृद्धा का वजन बहुत ही कम था और वह हमेशा बीमार रहती हैं। जिस वक्त ये घटना हुई उस वक्त बेटा बाहर गया था और बहु भी कहीं गई हुई थी। वृद्धा के बेटे ने आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। पुलिस ने छापेमारी करके उसे गिरफ्तार कर लिया।

राजस्थान में पिछले कुछ महीनों से बलात्कार के मामले सामने आ रहे हैं। बीते जुलाई महीने में एक चार साल की बच्ची और 7 साल की बच्ची के साथ बलात्कार की घटनाएं सामने आई थी। लाख कोशिशों के बाद भी सरकार रेप की घटनाओं पर अंकुश नहीं लगा पा रही है।

Share this Article