Google Analytics —— Meta Pixel

भारतीय तैलि/ साहू महासभा ने मुख्यमंत्री का जताया आभार : मां कर्मा जयंती पर अवकाश

NEWSDESK
1 Min Read

मुख्यमत्री श्री भूपेश बघेल से अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की और भक्त माता कर्मा की जयंती पर छत्तीसगढ़ राज्य में सामान्य अवकाश घोषित करने के लिए आभार जताया।


 अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री महाराष्ट्र सरकार श्री जयदत्ता क्षीरसागर ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को साहू समाज की आराध्य देवी भक्त माता कर्मा की जयंती पर छत्तीसगढ़ में राजकीय अवकाश घोषित करने पर आभार जताते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी है। महासभा ने प्रेषित पत्र में कहा है कि मुख्यमंत्री श्री बघेल की घोषणा से देश भर में रहने वाले साहू समाज के 14 करोड़ लोग हर्षित और गौरवान्वित हैं और इससे समाज की बहु प्रतीक्षित मांग पूरी हुई है।


उल्लेखनीय है कि हाल में ही मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा मां कर्मा की जयंती, हरेली तिहार, हरितालिका तीज, छठ पूजा और विश्व आदिवासी दिवस पर छत्तीसगढ़ में सामान्य अवकाश घोषित किया गया है।

Share this Article