Google Analytics —— Meta Pixel

नहीं आती बारात, इस गांव की लड़कियां है बंदरों की वजह से कुंवारी

NEWSDESK
1 Min Read

बिहार के पटना से 75 किमी दूर जिला भोजपुर के रतनपुर नामक गांव में लड़कियों की शादी नहीं हो रही है। शादी की वजह और कुछ नहीं बल्कि बंदर है। इस गांव में बंदरों का इतना आंतक है कि यहां लोग बारात लेकर आने से कतराते हैं, ये पूरा गांव बंदरों के आंतक से परेशान है और अब इसी वजह से यहां की लड़कियों की शादी भी नहीं हो पा रही है क्योंकि बाकी सभी गांवों के लोग यहां बारात लाने से डरते हैं। यहां लोग बारात लाने से इसलिए कतराते हैं क्योकि यहां इतने बंदर हैं जो कि लोगों को लहुलुहान करने में बिल्कुल देर नहीं लगाते हैं।

इसलिए यहां लोग बारात लाने से डरते हैं और इसी वजह से यहां की लड़कियां भी कुंवारी हैं। अभी कुछ समय पहले यहां एक बारात आई थी। खुशी में मग्न, हंसते-गाते लोग यहां की एक लडक़ी को ब्याहने आए थे लेकिन इसी बीच उन पर बंदरों के एक झुण्ड ने हमला कर दिया और कईं लोगों को लहुलुहान कर दिया। सिर्फ इसी गांव का नहीं, बल्कि आस-पास के कईं गांवों का भी यही हाल है और इसी वजह से यहां की लड़कियां कुंवारी हैं।

Share this Article