Google Analytics —— Meta Pixel

कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिया पद से इस्तीफा

NEWSDESK
1 Min Read

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद अब उनके करीबी पार्टी महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी पार्टी महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया है।
सिंधिया ने महासचिव पद से इस्तीफा ऐसे समय दिया है, जब उनका नाम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए जोर-शोर से आगे बढ़ाया जा रहा था। सिंधिया ने चुनाव में हार की जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दिया है। लोकसभा चुनाव से पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रियंका गांधी के साथ ही पार्टी महासचिव बनाते हुए पश्चिमी उत्तरप्रदेश का प्रभारी बनाया गया था। फिलहाल सिंधिया का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है। इससे पहले मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रभारी दीपक बावरिया और कांग्रेस विधि विभाग के अध्यक्ष विवेक तन्खा ने भी पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। 

Share this Article