Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

NEWSDESK
1 Min Read

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंनेे आम नागरिकों से योग को जीवन शैली में शामिल करने का आव्हान किया है।
अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि योग का उल्लेख हमारे प्राचीन साहित्य में मिलता है। हमारे ऋषि मुनियों ने हजारों साल पहले शरीर को स्वस्थ और निरोग रखने के लिए अनेक विधियों की खोज की थी। उन्होंने कहा है कि योग वस्तुतः शरीर, मन और आत्मा को शुद्ध करने की प्रक्रिया है। योग से बिना किसी खर्च के लोग अपने शरीर को स्वस्थ और निरोग रख सकते हैं। यह आधुनिक जीवन शैली से जुड़ी अनेक समस्याओं से भी निजात दिलाती है।
उल्लेखनीय है कि आज योग को पूरे विश्व में मान्यता मिल चुकी है। संयुक्त राष्ट्र संघ के आव्हान पर प्रतिवर्ष योग दिवस का आयोजन किया जाता है।

Share this Article