Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ : प्रदेश के मौसम में आई नरमी, 8 डिग्री तक गिरा पारा

NEWSDESK
1 Min Read

रायपुर। प्रदेश का मौसम बदलते ही लोगों ने भीषण गर्मी से राहत पा ली है। इस गर्मी में राजधानी की सड़क कर्फ्यू जैसा लगने लगा था। लेकिन अब गर्मी शांत होते ही लोगों ने ठंठक महसूस करने लगे हैं। नौतपा खत्म होते ही आस पास सहित कई इलाकों में पानी बरसने से 8 डिग्री तक पारा गिर गया है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार आज भी प्रदेश के कुछ स्थानों में गरज चमक के साथ बूंदाबांदी होने के आसार बताए जा रहे हैं।

आज का तापमान

रायपुर – 36.6

माना – 36.3

बिलासपुर – 37.6

अम्बिकापुर – 36.9

दुर्ग – 43.6

राजनांदगांव – 43

Share this Article