Google Analytics —— Meta Pixel

क्यों नहीं पीनी चाहिए सिगरेट, क्या होते है इस से नुकशान

NEWSDESK
3 Min Read

सिगरेट पीने से इंसान की शारीरिक और मानसिक स्थिति दोनों ख़राब हो जाती हैं तथा इंसान खुद को अस्वस्थ महसूस करता हैं। आज जानने की कोशिश करेंगे उन खतरनाक बीमारियों के बारे में जो बीमारियां सिगरेट पीने से होता हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से की सिगरेट पीने से होती हैं ये 5 खतरनाक बीमारियां।

1 .कैंसर की बीमारी, सिगरेट पीने से इंसान कैंसर की बीमारी से ग्रसित हो सकता हैं। क्यों की सिगरेट के धुएं का सीधा असर फेफड़ों पर पड़ता हैं। इससे फेफड़ों में कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियां जन्म ले लेती हैं। इस बीमारियों के कारण कई बार इंसान की मौत हो जाती हैं। इसलिए लोगों को सिगरेट से दूर रहना चाहिए और सिगरेट का सेवन भूलकर भी नहीं करनी चाहिए।

2 .आंखों की बीमारी, सिगरेट पीना आंखों के लिए भी खतरनाक होता हैं। सिगरेट पीने इंसान की आंखों में धीरे धीरे कई तरह की परेशानियां जन्म ले लेती हैं। आंखों का रंग लाल हो जाता हैं तथा आंखों में मोतियाबिंद और अंधापन की समस्या उत्पन होने लगती हैं। इसलिए सिगरेट पीना आंखों के लिए भी खतरनाक होता हैं। लोगों को इसके बारे में सही जानकारी होनी चाहिए और उसे सिगरेट से दूर रहना चाहिए।

3 .मानसिक प्रभाव, सिगरेट पीने से इंसान के शरीर का ब्लड सर्कुलेशन अनियंत्रित होने लगता हैं। जिसका प्रभाव इंसान के दिमाग पर पड़ता हैं। इससे दिमाग में स्ट्रेस हार्मोन्स का लेवल बढ़ने लगता हैं और इंसान कई तरह की मानसिक बीमारियों का शिकार हो जाता हैं। सिगरेट पीने से इंसान के दिमाग में तनाव और डिप्रेशन की समस्या भी जन्म ले लती हैं। इसलिए सिगरेट पीना खतरनाक होता हैं।

4 .त्वचा रोग, जब हम सिगरेट पीते हैं तो इससे शरीर की कोशिकाओं में रक्त का प्रवाह ठीक तरीकों से नहीं हो पाता हैं। जिसके कारण इंसान धीरे धीरे त्वचा रोग से ग्रसित हो जाता हैं। इससे त्वचा पर झुर्रियां आने लगती हैं और इंसान का त्वचा ख़राब हो जाता हैं। इसलिए आप भूलकर भी कभी सिगरेट का सेवन ना करें। ये सेहत के लिए खतरनाक होता हैं।

5 .ह्रदय संबंधित बीमारी, सिगरेट पीने से इंसान के शरीर में ऑक्सीजन का फ्लो धीरे धीरे कम होने लगता हैं। जिसका असर ह्रदय पर पड़ता हैं। इससे इंसान को सांस लेने में परेशानी होती हैं और इंसान ह्रदय संबंधित बीमारी से ग्रसित हो जाता हैं। इस लिए हर इंसान को इस बात का ख्याल रखना चाहिए और सिगरेट नहीं पीना चाहिए।

Share this Article