Google Analytics —— Meta Pixel

राष्ट्रीय पुरस्कार लौटाना चाहते हैं सैफ अली खान

NEWSDESK
2 Min Read

 बॉलीवुड के छोटे नवाब सैफ अली खान का कहना है कि वह राष्ट्रीय पुरस्कार के हकदार नही हैं और वह इसे लौटाना चाहते हैं। सैफ ने सलमान खान के भाई अरबाज खान के साथ बातचीत में खुलासा किया कि वह मानते है कि राष्ट्रीय पुरस्कार पाने के वह हकदार नहीं है और वह इस सम्मान को भारत सरकार को लौटाना चाहते है। सैफ ने कहा कि उन्होंने पद्मश्री जैसे सम्मान को नहीं खरीदा है क्योंकि पद्मश्री सम्मान खरीदना यह किसी के लिए भी संभव नहीं है। यह बहुत ही महंगा होगा। इसका सीधा अर्थ भारत सरकार को घूस देने वाली बात होगी, जिसकी उनकी हैसियत नहीं है।

सैफ ने कहा कि पद्मश्री का सम्मान उन्हें नहीं लेना चाहिए था। फिल्म इंडस्ट्री में और भी ऐसे कई लोग हैं जो इस सम्मान पाने के उनसे अधिक हकदार हैं। उन्होंने कहा कि पद्मश्री पुरस्कार उनसे और भी अधिक वरिष्ठ कलाकारों को अभी तक नहीं मिला है। यह उनके लिए बहुत बड़ी शर्म की बात है कि यह सम्मान कुछ ऐसे लोगों को भी मिला है जो कि उनसे कम सक्षम है। सैफ जल्द फिल्म तानाजी द अनसंग वारियर नामक फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके अलावा अजय देवगन की अहम भूमिका है। यह फिल्म तानाजी मालुसरे नामक योद्धा पर आधारित है। यह फिल्म 2020 में रिलीज होगी।

Share this Article