Google Analytics —— Meta Pixel

BJP मेयर ने कहा- शहर में बैन हो बुर्का, मुस्लिम समुदाय ने जताई नाराजगी

NEWSDESK
2 Min Read

आगरा के मेयर व बीजेपी नेता नवीन जैन ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए शहर में बुर्का बैन करने का फरमान सुनाया है। इस पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नाराजगी जताई है।

उन्होंने मेयर से माफी मांगने की बात कही है। साथ ही, ऐलान किया कि अगर वह बुर्का बैन करना चाहते हैं तो हिंदुओं की पर्दा प्रथा पर भी रोक लगवाएं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसारमेयर नवीन जैन ने कहा था, ”मुस्लिम समुदाय के लोगों को मुस्लिम महिलाओं के बुर्के पर बैन लगाना चाहिए। देश अब 21वीं सदी में पहुंच चुका है। ऐसे में इस तरह की रूढ़िवादी प्रथाओं को बंद कर देना चाहिए। बुर्के का इस्तेमाल आतंकी अपनी पहचान छिपाने के लिए करते हैं। श्रीलंका में हुए बम धमाके इसका उदाहरण हैं। देश के मुसलमानों को स्वेच्छा से बुर्का छोड़ देना चाहिए।”

मेयर की इस टिप्पणी पर भारतीय मुस्लिम विकास परिषद के अध्यक्ष समी अघई ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि दक्षिणपंथी विचारधारा वाले राजनेता अक्सर यही बात कहते हैं, लेकिन आगरा के मेयर की इस बात पर यकीन नहीं होता है। आगरा शहर में करीब 500 साल से हिंदू-मुस्लिम एकता बनी हुई है। उन्हें लगता है कि अगर मुस्लिम महिलाएं बुर्का पहनना छोड़ देंगी तो आतंकवाद खत्म हो जाएगा।

Share this Article