Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ संवाद के पूर्व CEO टोप्पो के हवाई यात्रा की खोली गई फाईल, होटलों में उड़ाए करीब डेढ़ लाख, अनुमति 87 हजार की

NEWSDESK
1 Min Read

छत्तीसगढ़ संवाद के पूर्व सीईओ राजेश कुमार टोप्पो की हवाई यात्राओं की चर्चा जोरों पर है। खबर है कि राज्य शासन ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया है। संवाद के आंतरिक सूत्र बताते हैं कि टोप्पो की यात्राओं की फाइल खोली गई है, जिसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। बताते हैं कि 20 अक्टूबर 2016 से लेकर 15 अक्टूबर 2018 के बीच राजेश टोप्पो ने संवाद के खर्च पर कुल 106 हवाई यात्राएं की है। इन यात्राओं के ऐवज में ट्रेवल एजेंसी को करीब दस लाख का भुगतान किया गया है। राजेश टोप्पो की यात्राओं में होटल के लिए करीब डेढ़ लाख रूपए की राशि खर्च की गई, जबकि उन्हें पात्रता केवल 87 हजार रूपए की थी। दस्तावेज बताते हैं कि इन यात्राओं के दौरान स्थानीय स्तर पर परिवहन के लिए करीब चार लाख रूपए खर्च कर दिए गए। जबकि नियमानुसार कुल 20 हजार रूपए की पात्रता थी।

Share this Article