Google Analytics —— Meta Pixel

झारखंड चुनाव में प्रचार करने छत्तीसगढ़ से भाजपा के दिग्गज नेताओं की जाएगी टीम

NEWSDESK
1 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद अब भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की टीम झारखंड, उत्तर प्रदेश और हरियाणा चुनाव में प्रचार करने जाएगी। भाजपा ने अपने वरिष्ठ नेताओं की टीम बन चुकी है। ये टीम जल्द ही झारखंड समेत अन्य राज्यों में लोकसभा चुनाव का प्रचार करने जाएंगी। भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने बताया कि छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद अब दूसरे राज्यों में छत्तीसगढ़ से वरिष्ठ नेताओं की टीम प्रचार करने जाएंगी। हाल ही में झारखंड में लोकसभा चुनाव होने वाले है। इसकी तैयारी भी भाजपा की ओर से तेजी से की जा रही है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश और हरियाणा में भी लोकसभा चुनाव होने है। इसमें प्रचार-प्रसार के लिए छत्तीसगढ़ से स्टार प्रचारक जाएंगे। भाजपा के संगठन मंत्री पवन साय ने भाजपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट तैयार कर ली है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, संगठन मंत्री पवन साय, भाजपा के पूर्व मंत्री समेत अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं के नाम शामिल है।

Share this Article