Google Analytics —— Meta Pixel

टिकट नहीं मिला तो उदित राज ने BJP छोड़ी, Congress में हुए शामिल

NEWSDESK
1 Min Read

टिकट कटने से नाराज चल रहे सांसद उदित राज ने भाजपा छोड़ दी है। बुधवार को राहुल गांधी की मौजूदगी में वे कांग्रेस में शामिल हो गए। खबर है कि कांग्रेस उन्हें यूपी में कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकती है। पूर्वी यूपी की किसी सीट से उन्हें चुनाव मैदान में भी उतारा जा सकता है। 2014 में उदित राज दिल्ली की उत्तर पश्चिम सीट से सांसद चुने गए थे। इस बार भाजपा ने यहां से हंस राज हंस को टिकट दिया है। इसके बाद बगावती तेवर दिखाते हुए उदिर राज ने ट्विटर पर अपने नाम के आगे से चौकीदार शब्द हटा लिया था। अब उदित राज का कहना है कि उन्होंने पार्टी नहीं, बल्कि पार्टी ने उन्हें छोड़ा है।

View image on Twitter

वहीं भाडपाई खेमा उदित राज के इस फैसले को मौकापरस्ती बता रहा है। उनका कहना है कि टिकट नहीं मिलने पर पार्टी छोड़ना और विपक्षी पार्टी से हाथ मिला लेना गलत है।

Share this Article