Google Analytics —— Meta Pixel

अब क्या करेंगे गुरु : सिद्धू को 72 घण्टे मुंह पर लगाना है ताला

NEWSDESK
1 Min Read

केन्द्रीय चुनाव आयोग ने एक विवादित टिप्पणी के मामले में कांग्रेस नेता व पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पर 72 घंटे का प्रतिबंध लगा दिया है। आयोग के इस फैसले के बाद सिद्धू 72 घंटों तक चुनाव प्रचार से दूर रहेंगे। आयोग ने बिहार में नवजोत सिंह सिद्धू की ओर से एक चुनावी जनसभा में दिए गए विवादित बयान को गंभीरता से लेते हुए उनके भाषण की सीडी मंगवाई थी।

सिद्धू ने बिहार के कटिहार जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि अगर लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी को हराना है तो सभी मुस्लिम मतदाताओं को एकजुट होकर वोट करना होगा। सिद्धू के इस बयान के बाद विवाद उत्पन्न हो गया। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने सिद्धू के इस बयान की निंदा करते हुए चुनाव आयोग से भी इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। आयोग ने सिद्धू के बयान की सीडी की जांच करने के बाद ये फैसला लिया है।

Share this Article