Google Analytics —— Meta Pixel

अगर भाजपा सत्ता में आयी तो कांग्रेस जिम्मेदार : आप

NEWSDESK
2 Min Read

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने कांग्रेस पर लोकसभा चुनाव के लिए हरियाणा और पंजाब में सीटों की साझेदारी का प्रस्ताव खारिज किए जाने का आरोप लगाते हुए इस पर असंतोष जताया है और कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सत्ता में वापसी होती है तो इसके लिए कांग्रेस ही जिम्मेदार होगी। आप के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शनिवार को यहां प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि आप ने हरियाणा, पंजाब और गोवा में लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर हरसंभव प्रयास किया, लेकिन उनके प्रस्ताव को ठुकरा दिया गया। उन्होंने कहा, इस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह देश के लिए खतरा बने हुए हैं, तब देश को सांप्रदायिक ताकतों से मुक्त कराया जाना चाहिए। मोदी और शाह को सत्ता में आने से रोका जा सकता है और इसके लिए आप गठबंधन की कोशिश कर रही थी, लेकिन कांग्रेस ने हमारे सीटों के आवंटन के फामूर्ले को ठुकरा दिया।

दिल्ली में कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर सिसोदिया ने कहा, दिल्ली में कांग्रेस को एक भी सांसद, विधायक नहीं है। पिछले चुनाव में में कांग्रेस को 10 प्रतिशत वोट ही मिले थे, इसके बावजूद वे 4-3 सीटों का फामूर्ला चाहते थे। दिल्ली में समस्या यह है कि हम सभी सात सीट जीत सकते हैं। अगर हम कांग्रेस के साथ सीटों की साझेदारी करते हैं तो संभव है कि कांग्रेस वे सीटें खो दे। दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर छठें चरण में 12 मई को मतदान होंगे और नामांकन दाखिले की प्रक्रिया 18 अप्रैल से शुरू होगी।

Share this Article