Google Analytics —— Meta Pixel

पूनम सिन्हा ने दाखिल किया नामांकन, रोड शो में मौजूद रहे डिंपल, शत्रुघ्न

NEWSDESK
1 Min Read

नई दिल्ली। फिल्म अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न  सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा ने गुरुवार को लखनउ लोकसीट से गुरुवार को नामांकन दाखिल किया। बता दें कि पूनम सिन्हा ने हाल ही में समाजवादी पार्टी ज्वांइन की है। पूनम सिन्हा अपने बेटे के साथ पर्चा दाखिल करने कलेक्ट्रेट पहुंची। पूनम लखनऊ से सपा, बसपा और रालोद की संयुक्त उम्मीदवार हैं। वे लखनऊ सीट पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ चुनाव मैदान में हैं। कांग्रेस ने इस सीट से आचार्य प्रमोद कृष्णम को उम्मीदवार बनाया है। नामांकन के पहले पूनम सिन्हा ने रोड शो किया। रोड शो में समाजवादी पार्टी की डिम्पल यादव, कांग्रेस में हाल में शामिल शत्रुघ्न सिन्हा मौजूद रहे।

Share this Article