Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ : आरटीआई कार्यकर्ताओंं ने दाऊ कल्याण सिंह की प्रतिमा को गंगाजल से किया पवित्र

NEWSDESK
1 Min Read

रायपुर। अविभाजित मध्यप्रदेश राज्य के सबसे बड़े दानवीर दाऊ कल्याण सिंह की प्रतिमा को उनकी जन्मतिथि के अवसर पर गंगा जल से स्नान करवाकर पवित्र किया गया और डॉ पुनीत गुप्ता को जल्द गिरफ्तार कराने का संकल्प लिया गया। आरटीआई कार्यकर्ता अनिल अग्रवाल ने बताया कि दानवीर दाऊ कल्याण सिंह हमेशा दूसरों की मदद के लिए तत्पर रहते थे। दाऊजी ने अस्पताल, स्कूल व मंदिर सहित जेवर भी दान में दिए हैं। जो मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ की योजनाओं के लिए काम में आ रहे हंै। दाऊ कल्याण सिंह जैसे पवित्र आत्मा को पुनीत गुप्ता जैसे भ्रष्ट लोग कलंकित कर रहे हैं। आरटीआई कार्यकर्ता और समाज कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया है कि जल्द ही पुनीत गुप्ता को गिरफ्तार कराएंगे और जेल के पीछे लेकर जाएंगे।

Share this Article