Google Analytics —— Meta Pixel

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव बोले : पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह भी सह आरोपी हैं झीरम कांड के

NEWSDESK
1 Min Read

 लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।  आज अंबिकापुर में कांग्रेस और बीजेपी के प्रत्याशी अपने-अपने वरिष्ठ नेताओं के साथ कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। कांग्रेस के सांसद प्रत्याशी खेल साय स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव सहित शिक्षा मंत्री, विधायक व कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन फॉर्म खरीदने पहुंचे। वहीं भाजपा सांसद प्रत्याशी रेणुका सिंह भी अपने वरिष्ठ नेताओं के साथ नामांकन फॉर्म जमा करने पहुंची थीं। दोनों ही प्रमुख दलों के नेता कलेक्टर परिसर में एक साथ मिले। मीडिया से बातचीत करने के दौरान स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह पर  हमला बोला और कहा कि अगर पूर्व मुख्यमंत्री को झीरम घाटी घटना की जानकारी थी तो एफआईआर दर्ज करानी चाहिए थी। केंद्र सरकार को सूचित करना था। जानकारी के अभाव में भी कोई शिकायत नहीं की तो पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह भी सह आरोपी हैं। पूर्व मुख्यमंत्री का बयान गैर जिम्मेदार  व दुर्भाग्यपूर्ण है। बता दें कि दो दिन पहले पूर्व सीएम रमन सिंह सरगुजा जिले के सीतापुर पहुंचे थे जहां उन्होंने मंच से  कांग्रेस  की  वर्तमान सरकार पर नक्सलियों के साथ मिलकर काम करने का आरोप लगाया था। उसी आरोप पर टीएस सिंहदेव का बयान सामने आया है

Share this Article