Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ : 14580 टीचर्स की बंपर भर्ती, स्नातक हैं तो ऐसे करें आवेदन

NEWSDESK
1 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ने 14580 टीचर्स की भर्ती के लिए के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। बोर्ड की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार लेक्चरर लेक्‍चरर, शिक्षक, असिस्‍टेंट टीचर और एक्‍सर्साइज टीचर के कुल 14580 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। चयन प्रक्रिया 26 मार्च 2019 से शुरू हो गई है। ऐसे आवेदन जो स्नातक हैं और आवेदन करना चाहते हैं, वे व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 25 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। क्‍वालिफाई करने वाले उम्‍मीदवारों को साक्षात्‍कार के लिए बुलाया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख – 25 अप्रैल 2019

कुल पदों की संख्‍या – 14,580

लेक्‍चरर (E & T कैडर) – 3177

शिक्षक (E & T कैडर) – 4696

अंग्रेजी मीडियम शिक्षक (E कैडर) – 456

एक्‍सर्साइज टीचर (E & T कैडर) – 745

असिस्‍टेंट टीचर (E & T कैडर) – 4000

असिस्‍टेंट टीचर साइंस लैब (E & T कैडर) – 1200

असिस्‍टेंट टीचर इंग्‍ल‍िश (E कैडर) – 306

शैक्षणिक योग्‍यता

आवेदक को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री या बी.एड या समकक्ष होना चाहिए।

उम्र सीमा

18 वर्ष से 40 वर्ष के मध्य



Share this Article