Google Analytics —— Meta Pixel

महाराष्ट्र : पालघर में सड़क हादसा, 4 की मौत और 45 घायल

NEWSDESK
1 Min Read

मुंबई। एक बड़ी खबर महाराष्ट्र के पालघर से आ रही है, जहां रविवार को एक बस भीषण सड़क हादसे का शिकार हुई है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 45 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों के इलाज के नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया है। यह दुर्घटना त्र्यम्बकेश्वर रोड़ के पास हुई है जहां बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

Share this Article
Leave a comment