Google Analytics —— Meta Pixel

chhattisgarh : नवजातों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

NEWSDESK
1 Min Read

रायपुर। राजधानी में नवजातों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। इस मामले में पुलिस ने बच्चा बेचने वाली मां, 2 दलाल और 2 खरीददारों को गिरफ्तार किया है।

बलौदाबाजार की रहने वाली ईश्वरी चेलक दो माह पहले अंबेडकर अस्पताल गर्भपात कराने पहुंची थी। जहां उसकी मुलाकात बच्चों की तस्करी कर बेचने वाले गिरोह की एक सदस्य ममता गोस्वामी से हुई।

ममता गोस्वामी ने ईश्वरी चेलक को अपने झांसे में लेते हुए उसे अबॉर्शन न कराने की सलाह देते हुए कहा कि इसके उसे अच्छे खासे पैसे भी मिल जाएंगे।

इसके बाद वह पुरानी बस्ती में रहने वाली रुपा राठौर नाम की एक महिला के घर ले गई जहां दोनों महिलाओं के झांसे में आकर वह 2 महीने तक उसी घर में रहने लगी और फिर 9 मार्च को अंबेडकर अस्पताल में उसने एक बच्ची को जन्म दिया। जन्म के बाद महिला ने सरायपाली निवासी भूपेश मखीजा को नवजात को बेच दिया.।

Share this Article
Leave a comment