Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ : स्वाइन फ्लू से महिला की मौत

NEWSDESK
1 Min Read

रायपुर में स्वाइन फ्लू से 67 वर्षीय मरीज की मौत हो गई, उनका इलाज एम्स में चल रहा था। जानकारी के मुताबिक मरीज का इलाज बीते महीने भर से चल रहा था, वे एम्स में भर्ती भी थे। मरीज को त्वचा संबंधी बीमारी थी और उसके बाद सांस लेने में भी परेशानी होने पर डॉक्टर्स ने स्वाइन फ्लू जांच करवाई जो पॉजिटिव आई। हालांकि मरीज की मौत के बारे में जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के अफसरों की जानकारी नहीं है।

Share this Article
Leave a comment