Google Analytics —— Meta Pixel

बड़वाह-सिमरोल मार्ग पर लगा लंबा जाम, बड़ी संख्या में वाहन फंसे

NEWSDESK
0 Min Read

सनावद। बड़वाह-सिमरोल मार्ग पर देर रात जाम लग गया, इस कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। शनिवार सुबह 8 बजे जाकर यह जाम खुल पाया। जानकारी के मुताबिक बाइग्राम से गवालु के बीच लंबा जाम लगा रहा। यहां ट्रक, बसों और कारें रेंगते हुए आगे बढ़ती रहीं। जाम से सबसे ज्यादा परेशानी बस और कारों में सवार यात्रियों को हुई।

 

Share this Article
Leave a comment